• Wed. Aug 26th, 2026

शादी में पहुंचे मेहमानों पर बिन बुलाये मेहमानो ने कर दिया खतरनाक हमला, मेहमानो ने भाग भाग कर बचाई जान, जिसको जहाँ मिली जगह छिप गया,

ByManish Kumar Pal

Feb 19, 2024

NEWS NATIONAL

शादी समारोह में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों की डंक से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। इतना ही नही कुछ लोगों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।मामला मध्यप्रदेश के एबी रोड का है जहाँ स्थित एक गार्डन बुक करने वाले मेजबान ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने गार्डन संचालक पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

यहाँ एक व्यक्ति की बेटी के विवाह की रस्में चल रही थीं। जहाँ वर-वधु पक्ष के सैकड़ों लोग मौजूद थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने मेहमानों को डंक मारना शुरु कर दिया। जिसके बाद गार्डन में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए कुछ लोग जमीन पर लेट गए।तो कुछ सड़क की तरफ भागने लगे। ज्यादातर मेहमानों ने खुद को गार्डन के कमरे में बंद कर लिया । करीब एक घंटे तक वहां मधुमक्खियां भिनभिनाती रहीं।

जानकारी के मुताबिक, मधुमक्खियों ने डंक मारकर करीब दो दर्जन लोगों को घायल कर दिया। घायल मेहमानों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।मधुमक्खियों के हमले के बाद बुकिंग करने वालों में काफी आक्रोश है। सारा सामान अस्त-व्यस्त हो गया है। विवाह के कार्यक्रम अब किसी दूसरे हॉल में किए जाएंगे।

Related Post

शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed