• Thu. May 28th, 2026

पुलिस कि नौकरी लगते ही शादी से मुकर गई गर्लफ्रेंड,पीछा छुड़ाने के लिये दे डाली झूठे केस मे फंसाने की धमकी,

ByManish Kumar Pal

May 1, 2024

News National

पुलिस की नौकरी मिलते ही लडके कि गर्लफ्रेंड शादी से मुकर गई। लडके का यह भी कहना है कि उसने ही अपनी गर्लफ्रेंड को पढ़ा-लिखा कर बिहार पुलिस में आरक्षी की नौकरी दिलाई।

अब प्रेमिका उससे शादी से इनकार कर रही है। आरोप है कि कथित प्रेमिका अपने सहकर्मी पुलिस से फोन पर धमकी दिला रही है, जो उसके साथ खूब गाली-गलौज कर रहे हैं। बरमसिया निवासी पवन कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारी से की है।

युवती ने की थी शादी की बात
पवन ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि एक युवती की मां के निधन के बाद उसके पिता उसे पैसे नहीं दे रहे थे। जमुई की इस लड़की को उसने पढ़ाई-लिखाई से लेकर हर चीज में पैसों से मदद की। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। युवती ने पवन से शादी की बात कही थी। हाल ही में प्रेमिका की नौकरी बिहार पुलिस में हो गई। फिलहाल वह छपरा में पदस्थापित है।

इनकार के बाद फंसाने की धमकी
युवक का आरोप है कि पुलिस की नौकरी लगने के बाद वह शादी से मुकर गई और वहां विभाग में ही दूसरे शादीशुदा लड़के से प्यार करने लगी। जहानाबाद निवासी वह लड़का फोन पर लगातार धमकी दे रहा है। अपने दोस्तों से भी फोन पर वह गाली-गलौज करवाता है। लड़की भी यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही है।

Related Post

प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?
अन्य क्षेत्रों के साथ अब प्रसाशनिक भवन के सबसे नजदीक के गाँव रोशनाबाद, नवोदय नगर व हेत्तमपुर भी आये अवैध शराब बिक्री की गिरफ्त मे, कहीं ये शराब माफियाओं की प्रसाशन कों चुनौती तो नही.. आखिर कब होगी यहाँ कार्यवाही.. होगी भी या यूँ ही चलेगा बदस्तूर?
रोशनाबाद के नवोदय नगर में अवैध शराब बिक्री का बढ़ता कारोबार , क्षेत्रवासियों में बढ़ी चिंता. समाज के बीच अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही क्यों नही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed