• Sun. Sep 6th, 2026

व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चलाया जा रहा था बड़े स्तर पर सैक्स रैकेट,पुलिस ने बिछाया जाल और कर दिया बड़ा खुलासा

ByManish Kumar Pal

May 7, 2024

न्यूज़ नेशनल

खबर / बता दें कि पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाते हुए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक के रूप में होटल के बाहर असल मामला जानने के लिए भेजा।

आरोपी व्यक्ति के दो महिलाओं के साथ कार से आने पर उसे होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास कई महिलाओं की तस्वीरें और फोन नंबर थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबुल शेख के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है जहाँ पुलिस के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि शेख और उसका साथी अनूप व्हाट्सएप के माध्यम से देहव्यापार का गिरोह चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शेख से संपर्क किया तो उसने उन्हें कई महिलाओं की तस्वीरें देने के साथ उनके द्वारा मांग किये गए पैसे की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शेख को फोन किया। पुलिस ने बताया कि 8,000 रुपये में सौदा तय होने के बाद शेख ने उसे ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा।

इस जानकारी के आधार पर वहां पहले से ही पुलिस की एक टीम को तैनात कर दिया गया था। शेख दो महिलाओं के साथ होटल पहुंचा और जब उसने ग्राहक बने पुलिसकर्मी से पैसे लिये तो वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed