• Thu. Feb 19th, 2026

शिवालिक नगर स्तिथ कार सर्विस सेंटर की लापरवाही से महंगी कार का म्यूजिक सिस्टम नष्ट,कार का सामान भी किया गुम,वाहन स्वामी ने एसएसपी हरिद्वार से की न्याय की गुहार

ByManish Kumar Pal

Feb 19, 2026

NEWS NATIONAL

BHEL शिवालिक नगर क्षेत्र स्थित एक निजी सर्विस सेंटर पर कार के महंगे म्यूजिक सिस्टम की मरम्मत के दौरान कथित लापरवाही और चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित वाहन स्वामी ने पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार को सौंपते हुए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। वाहन स्वामी अपनी महंगी Chevrolet कार का म्यूजिक सिस्टम ठीक कराने के उद्देश्य से बीएचईएल शिवालिक नगर स्थित “सिंह कार जोन” सर्विस सेंटर पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कार के चार स्पीकरों में से एक से आवाज नहीं आ रही थी, जिसे ठीक करने का अनुरोध किया गया। आरोप है कि सर्विस सेंटर पर मौजूद युवक ने वाहन को रिसीव कर कार्य वहां काम कर रहे एक कथित अप्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन, राजा (निवासी ज्वालापुर) को सौंप दिया।
पीड़ित का आरोप है कि संबंधित युवक ने एक स्पीकर को अस्थायी रूप से वायर जोड़कर चालू तो कर दिया, किंतु अन्य तीन स्पीकर बंद हो गए। इसके बाद कथित रूप से बिना उचित तकनीकी जानकारी के तारों से छेड़छाड़ की गई, जिससे पूरा म्यूजिक सिस्टम शॉर्ट सर्किट का शिकार हो गया। वाहन से धुआं उठता देख आग लगने की आशंका के चलते आनन-फानन में सिस्टम की वायरिंग अलग की गई, जिससे संपूर्ण म्यूजिक सिस्टम निष्क्रिय (डेड) हो गया।इतना ही नही इसे ठीक करने के लिये म्यूजिक सिस्टम को कई बार कार से इंजेक्ट करते करते कार के एक महंगे फ्रेम कों भी तोड़ दिया,
आरोप यह भी है कि जब वाहन स्वामी ने आपत्ति जताई तो संबंधित मैकेनिक ने वाहन को अपने पास रखते हुए अगले दिन आने को कहा। पीड़ित के अनुसार वाहन को सर्विस सेंटर पर सुरक्षित खड़ा करने के बजाय अपने घर ले जाया गया। अगले दिन वाहन लौटाते समय यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि सिस्टम अब ठीक होना संभव नहीं है। इसी बीच वाहन स्वामी को यह भी संदेह हुआ कि कार का एक कीमती स्पीकर गायब है। इस संबंध में पूछताछ करने पर संबंधित मैकेनिक ने कथित रूप से यह कहकर इंकार कर दिया कि स्पीकर निकालकर कार में पीछे रख दिया गया था।
वाहन स्वामी का कहना है कि संबंधित म्यूजिक सिस्टम एक लिमिटेड एडिशन मॉडल का है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 65,000 से 75,000 रुपये के बीच बताई गई है तथा इसके पुर्जे आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि पिछले एक माह से उन्हें यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि नया सिस्टम मंगवाकर लगा दिया जाएगा, जबकि अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि 19 जनवरी से अब तक संबंधित व्यक्ति कथित रूप से उन्हें धमकाने के अंदाज में यह कहते रहे हैं कि “सामान नहीं मिल रहा, जहां जाना है जाओ, पुलिस या थाने में शिकायत करो, मैं कुछ नहीं कर सकता।”
उक्त परिस्थितियों से आहत होकर वाहन स्वामी ने एसएसपी हरिद्वार को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं—लापरवाही से संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक विश्वासघात एवं चोरी—के अंतर्गत जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित सर्विस सेंटर की कार्यप्रणाली की भी जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि भविष्य में अन्य वाहन स्वामियों को इस प्रकार की क्षति न उठानी पड़े।
हालांकि शिकायत दिए जाने के कई दिन बाद तक, पीड़ित के अनुसार, न तो संबंधित व्यक्तियों को थाने तलब किया गया है और न ही किसी स्पष्ट कार्रवाई की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है।
वाहन स्वामी ने स्पष्ट किया है कि यदि समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में अन्य लोगों को भी आर्थिक नुकसान और कथित चोरी जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
फिलहाल मामला पुलिस जांच की प्रतीक्षा में है और सभी पक्षों के

Related Post

नए कप्तान की अगुवाई में अपराध पर कसा शिकंजा ₹15 लाख की धोखाधड़ी में इनामी आरोपी गिरफ्तार लगातार, फरारी के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
उत्तराखण्ड पुलिस महकमे मे बड़े पदों के साथ साथ हरिद्वार पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल, 14 उपनिरीक्षकों ओर सहायक उप निरीक्षकों के तबादले,
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, जानिये कौन बने हरिद्वार के नये कप्तान? देहरादून के एसएसपी बदले; परमेंद्र डोभाल को मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed