• Sat. Jul 4th, 2026

उत्तराखण्ड पुलिस महकमे मे बड़े पदों के साथ साथ हरिद्वार पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल, 14 उपनिरीक्षकों ओर सहायक उप निरीक्षकों के तबादले,

ByManish Kumar Pal

Feb 13, 2026

NEWS NATIONAL

हरिद्वार पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में तैनात 14 उपनिरीक्षकों और सहायक उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं।
तबादलों के तहत कई अधिकारियों को अलग-अलग कोतवाली और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को कोतवाली रानीपुर, लक्सर, मंगलौर और ज्वालापुर से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि कई को चौकी प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Related Post

हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.
धर्मनगरी में चोरों के हौसले बुलंद, वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात,पुलिस ने दिया आस्वासन चोर जल्द होगा पुलिस गिरफ्त मे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed