• Sun. Sep 6th, 2026

नए कप्तान की अगुवाई में अपराध पर कसा शिकंजा ₹15 लाख की धोखाधड़ी में इनामी आरोपी गिरफ्तार लगातार, फरारी के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ByManish Kumar Pal

Feb 17, 2026

NEWS NATIONAL

हरिद्वार सिडकुल। नए पुलिस कप्तान के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए ₹15 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर फोरेक्स ट्रेडिंग और सेर्मस की खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में शिकायतकर्ता राकेश कुमार की तहरीर पर मोहित अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ थाना सिड़कुल में धारा 406 और 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नामजद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया था। साथ ही विवेचक ने माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी हासिल किए थे। पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा।
इसी क्रम में पुलिस को सफलता तब मिली जब टीम ने आरोपी मोहित अग्रवाल (42 वर्ष), पुत्र सीताराम अग्रवाल, निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट, शाहपुर बम्हेटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर, अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत और होमगार्ड आफताब शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में इनामी और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed