• Thu. Sep 3rd, 2026

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद हरिद्वार इकाई के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव को बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा आवार्ड,

ByManish Kumar Pal

Oct 21, 2023

News National

हरिद्वार l ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद हरिद्वार इकाई के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव जी के द्वारा थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड की ओर से आयोजित एक्सीलेंस आइकन अवार्ड में उत्कृष्ट लेखन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के द्वारा अवार्ड से नवाजे गये है आज जिला महासचिव मनीष कागरान, जिला समारोह सचिव नरेश तोमर, जिला संगठन सचिव नरेंद्र प्रधान, बबलू थपलियाल, सुदेश रावत साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता सागर वशिष्ठ के द्वारा आज वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव जी को माल्यार्पण कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया

अमजा यूनियन के जिला महासचिव मनीष कागरान ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव जी ने ना केवल यूनियन का जबकि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है जिस तरीके से उनको उत्कृष्ट लेखन के लिए अवार्ड से नवाजा गया है यह यूनियन के लिए बड़े गर्व की बात है क्योंकि अरविंद श्रीवास्तव जी यूनियन के सदस्य और विधि सलाहकार है जिस तरीके से उन्होंने अनेक किताबें लिखी है और अपनी लेखनी से लोगों को प्रभावित किया है वह काबिले तारीफ है

वहीं जिला समारोह सचिव नरेश तोमर ने कहा कि अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव को मैं काफी समय से जानता हूं और वह काफी समय से कई किताबें लिखते हुए आए हैं वह समाज के हर पहलू को अपनी किताब के जरिए दर्शाते हैं हमें बहुत खुशी है क्योंकि उन्होंने आज धर्मनगर हरिद्वार का नाम रोशन किया है

जिला संगठन सचिव नरेंद्र प्रधान ने कहा कि अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव समाज की सेवा की साथ-साथ वह अपनी लिखने के माध्यम से लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सागर वशिष्ठ ने एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि अरविंद श्रीवास्तव जी बहुत ही वरिष्ठ अधिवक्ता है और इन्होंने अपने ज्ञान से लोगों का हमेशा भला किया है और अब अपनी लिखने के द्वारा लोगों तक अपनी सेवाएं पहुचा रहे हैं

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed