• Sun. Sep 6th, 2026

रुड़की शहर मे दर्दनाक हादशा, छः लोगों की मौत, साल के अंत मे फिर हुई अप्रिय घटना,

ByManish Kumar Pal

Dec 26, 2023

News National

रुड़की मे आज दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है ज़ब एक साथ लगभग पांच लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई बता दें की भटते पर काम करने वाले गरीब मजदूरों के साथ यें अप्रिय घटना घटी है सूत्रों से मिली जानकारी मे मालूम हुआ की भट्टे की कोई बड़ी प्लेट मजदूरों के ऊपर गिरी है जिसके नीचे दबने के कारण पांच लोगों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मजदूर की मौत हॉस्पिटल पहुंचकर हो गई,

आज सुबह लगभग 8:30 बजे रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर स्थित सानवी ईंट भट्ठे की प्लेट गिर गई है जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। इस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत कार्यवाही करते हुए मलवे में दबे लोगों को निकलवा कर रुड़की स्थित विनय विशाल हॉस्पिटल रवाना किया गया। अब तक कुल छः लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है जिनके शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो घायलों का इलाज विनय विशाल अस्पताल, रुड़की में चल रहा है। मलवे से एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed