• Tue. Jun 2nd, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान,मुफ्त में मिलेंगी ये सभी चीजें,

ByManish Kumar Pal

Apr 15, 2024

NEWS NATIONAL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के हेडक्वार्टर में संकल्‍प पत्र का अनावरण किया. उन्‍होंने बताया कि भाजपा की सरकार बनते ही अगले 5 साल के लिए क्‍या-क्‍या काम किए जाएंगे और देश के नागरिकों को 5 साल के लिए क्‍या-क्‍या सुख सुविधायें फ्री में मिलने वाली है.

पीएम मोदी ने कहा है कि चार ‘जातियां’ हैं- युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को ध्‍यान में रखकर संकल्‍प पत्र बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री ने मुफ्त बिजली योजना से लेकर फ्री अनाज स्‍कीम के तहत भी कई बड़े ऐलान किए. साथ ही स्‍वनिधि योजना का दायरा बढ़ाने, उज्‍ज्‍वला योजना, आयुष्‍मान योजना और अन्‍य योजनाओं को लेकर भी घोषणा की.

5 साल के लिए फ्री में मिलेगा राशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले पांच साल के लिए गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा. मुफ्त राशन योजना की शुरुआत साल 2020 में की गई. इस योजना के तहत 80 करोड़ से ज्‍यादा परिवारों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि हम गरीबों की थाली को भी सुरक्षित रखेंगे. पीएम ने कहा कि सरकार बनती है तो आने वाले पांच सालों में पीएम आवास योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा. 4 करोड़ से ज्‍यादा परिवारों को पक्‍का घर दिया गया है.

70 साल से ऊपर की उम्र के सभी बुजुर्ग को फ्री में इलाज!
पीएम ने कहा कि गरीब परिवारों को आयुष्‍मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का इलाज फ्री में दिया जाता है. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं भी इसके तहत शामिल किया जाएगा. साथ ही जनऔषधि केंद्रों पर 80 फीसदी डिस्‍काउंट के साथ दवाइयां उपलब्‍ध कराई जाएंगी. साथ ही 70 साल से ऊपर की उम्र के सभी वर्ग के बुजुर्गों को भी आयुष्‍मान योजना के दायरे में लाया जाएगा.

पाइप लाइन से रसोई गैस
पीएम ने कहा कि उज्‍ज्‍वला योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनेक्‍शन दिया जा रहा है और घर-घर तक गैस की सुविधा पहुंची है. अब पाइप के माध्‍यम से घर-घर तक सस्‍ती रसोई गैस पहुंचाया जाएगा. साथ ही 3 करोड़ परिवारों को पक्‍का घर दिया जाएगा.

फ्री बिजली, मुद्रा योजना और अन्‍य का ऐलान
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर के माध्‍यम से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रोवाइड कराई जाएगी. इतना ही नहीं लोग सोलर के माध्‍यम से बिजली पैदा करके सालाना हजारों रुपये की कमाई भी कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है. इसके अलावा, पीएम स्‍वनिधि योजना के तहत दायरा बढ़ाकर गांवों तक भी पहुंचाया जाएगा.

Related Post

प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?
अन्य क्षेत्रों के साथ अब प्रसाशनिक भवन के सबसे नजदीक के गाँव रोशनाबाद, नवोदय नगर व हेत्तमपुर भी आये अवैध शराब बिक्री की गिरफ्त मे, कहीं ये शराब माफियाओं की प्रसाशन कों चुनौती तो नही.. आखिर कब होगी यहाँ कार्यवाही.. होगी भी या यूँ ही चलेगा बदस्तूर?
रोशनाबाद के नवोदय नगर में अवैध शराब बिक्री का बढ़ता कारोबार , क्षेत्रवासियों में बढ़ी चिंता. समाज के बीच अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही क्यों नही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed