• Sun. Sep 6th, 2026

भयानक एक्सीडेंट के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोग गाडी मे ही जिंदा जले,

ByManish Kumar Pal

Apr 15, 2024

NEWS NATIONAL

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में यूपी के मेरठ के एक परिवार के सात लोग रविवार को जिंदा जल गए . दरअसल, रविवार की दोपहर ढाई बजे एक कार ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई और देखते-देखते धू-धूकर पूरी कार और उसमें सवार सभी लोग जल गए.
भीषण आग लगने से परिवारों के दो मासूम बच्चों व तीन महिलाओं सहित सात लोग बस कुछ मिनट में ही जिंदा जल गए. आग इतनी भीषण थी कि कोई कुछ भी नहीं कर पाया. परिवार सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस मेरठ जा रहा था. जलकर मरने वालों में पति-पत्नी, दो बेटियां, मां,मौसी समेत 7 लोग शामिल हैं.

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed