• Sun. Jun 7th, 2026

आखिर देवबंद क्यों ले जा रहे थे इन 99 बच्चों को मौलवी,और किस राज्य से लाये इन्हे,जिन्हे रास्ते मे ही अयोध्या पुलिस ने किया गिरफ्तार,

ByManish Kumar Pal

Apr 28, 2024

News National

बिहार के विभिन्न जिलों से 99 बच्चों को बस से सहारनपुर ले जा रहे पांच मौलवियों को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सक्रियता से मानव तस्करी विरोधी इकाई ने शुक्रवार को पकड़ लिया। बच्चों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच है। सभी को लखनऊ के मुमताज शरणालय में रखा गया है। पुलिस मौलवियों से पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

आयोग की सदस्य डाॅ. शुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र सिंह की सूचना पर बिहार के अररिया और पूर्णिया से लाए जा रहे बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।

बाल कल्याण समिति की सदस्य डॉ. शुचिता चतुर्वेदी को सूचना मिली थी कि बिहार के अररिया और पूर्णिया से सहारनपुर के देवबंद में कई बच्चों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। उन्होंने सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को दी। इसके बाद यूनिट और अयोध्या पुलिस की टीम ने शहर के बड़ी देवकाली स्थित हाईवे पर एक बस को रोका। बस में 95 बच्चे मिले। उनके साथ पांच मौलवी थे। संयुक्त टीम सभी बच्चों और मौलवी को पूछताछ के लिए सिविल लाइन ले गई, जहां घंटों तक पूछताछ हुई।

सूत्रों के अनुसार, बच्चे नहीं जानते, उन्हें कहां ले जा रहे थे। मौलवी की ओर से दी गई जानकारी भी झूठी निकली। बाल कल्याण समिति के सर्वेश अवस्थी ने बताया, बच्चों के माता पिता का नाम व सहमति पत्र भी मौलवियों के पास नहीं है। कई बच्चे अनाथ भी हैं। मौलवी पुलिस को गुमराह करते रहे।

Related Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार पुलिस का हरित संकल्प: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण
देवभूमि पर बाहरी राज्यों के स्पा माफियाओं की नजर! धर्म नगरी हरिद्वार में स्पा की आड़ में फैलता कथित देह व्यापार बना चिंता का विषय.. संचालक ओर नेटवर्क से जुड़े अधिकतर तथाकथित हरियाणा व उत्तरप्रदेश के निवासी,
प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed