• Thu. Jul 23rd, 2026

810 किलो सोना और क़ीमत लगभग 666 करोड़ रुपये, सोने के गहनो से भरा था ट्रक, तिरपाल सामने आने की वजह से पलटा, पुलिस को करनी पड़ी घेरा बंदी

ByManish Kumar Pal

May 9, 2024

News National

निजी लॉजिस्टिक कंपनी का ट्रक सिथोडु के पास हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि आगे चल रहे किसी वाहन में लगी तिरपाल उड़ कर ट्रक की विंड शील्ड पर आ गई थी. इसकी वजह से ड्राइवर का कंट्रोल ट्रक पर नहीं रहा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस ट्रक के अंदर 810 किलो सोने के गहने भरे हुए थे.

मामला तमिलनाडु का है,बताया जा रहा है कि इन गहनों की कीमत लगभग 666 करोड़ रुपये थी. इन्हें ट्रक में भरकर कोयंबटूर से सेलम ले जाया जा रहा था. लिहाजा इस मूल्यवान ट्रक के हादसे के शिकार होने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.

चांदी, तांबा, जिंक की भी खूब डिमांड, अरबपति ने कहा- सिर्फ सोना ही नहीं खास!

दूसरे ट्रक में भरे गए सोने के जेवर

इसके बाद हाई सिक्योरिटी वाले एक दूसरे ट्रक को मौके पर भेजा गया. कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अधिकारियों के सामने ट्रक के अंदर रखे सोने के आभूषणों को निकालकर दूसरे ट्रक में लोड किया गया. इसके बाद गहनों को सेलम में उनकी मंजिल के लिए रवाना कर दिया गया.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हाई सिक्योरिटी वाले ट्रक से कैसे सोने के गहने भरे बॉक्स को ट्रक से खाली किया जा रहा है. इस दौरान पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ वहां मौजूद रहे.

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक शशिकुमार और सुरक्षा गार्ड पॉलराज को बचा लिया गया है. हादसे में घायल होने की वजह से उन्हें भवानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed