• Thu. Jul 23rd, 2026

जानिये कौन है रुड़की मे पढ़ने वाला बीटेक का ये चोर छात्र जो खर्चे पुरे करने के लिए उड़ा देता था लोगों कि गाडी से माल और महंगे मोबाइल,

ByManish Kumar Pal

Jun 15, 2023

NEWS NATIONAL

हरिद्वार कंखल पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है आपको बता दें कि यहाँ कि पुलिस द्वारा एक ऐसा चोर पकड़ा गया जिसजे पास से 22 चोरी के महंगे मोबाइलों , 06 स्कूटी की चाबियां, 16 सिम कार्ड बरामद किये गए है इतना ही नही करीब 8 से 10 लाख रुपए की कीमत के एप्पल व अन्य कंपनियों के महंगे मोबाइल भी बरामद किये गए है

बता दें कि जिस चोर कि बात कर रहे है ये बीटेक कि पढ़ाई करने वाला छात्र है जो घाटों के पास नहाने वालों की स्कूटी से शातिराना तरीके से चोरी करता था, और पिछले काफी समय से स्नान करने वालों कि नाक मे दम कर रखा था और बार बार इसके द्वारा कि जा रही चोरियों कि स्थानीय पुलिस को सूचना भी मिल रही थीं जिसके चलते पुलिस सक्रिय थीं

चोर को दबोचने में सीपीयू व थाना कनखल पुलिस का अहम रोल रहा है पुलिस द्वारा ज़ब पूछताछ कि गई तो मालूम हुआ कि छात्र मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है

दिनांक 14 जून 2023 को शिवांश माहेश्वरी निवास F10 सुखदाम दादू बाग कनखल द्वारा थाना कनखल थाने आकर सूचना दि गई कि प्रेम नगर पुल के पास उसकी और उसके दोस्त यश राजपूत की स्कूटी से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया है ,जिसके बाद पुलिस कि सक्रियता बढ़ गई और सीपीयू पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह व कॉन्स्टेबल प्रदीप सिंह द्वारा चोर को पकड़ लिया गया,जिसके कब्जे से चोरी के दोनों मोबाइल बरामद भी हुए । पकड़े गए व्यक्ति से सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि मैं लखनऊ का रहने वाला हूं और b.s.m. डिग्री कॉलेज रुड़की से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा हूं, कनखल में ही राजपूत धर्मशाला में रहता हूं । घर से खर्चे के पैसे ना मिलने पर मोबाइल चोरी करने का तरीका ढूंढा और स्कूटी की कई सारी चाबियां बनवा कर घाटों के आसपास खड़ी स्कूटी से मोबाइल चुराने लगा । पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा चोरी के कुल 22 मोबाइल, 06 चाबियां, 16 सिम कार्ड ,03 अदद मेमोरी कार्ड बरामद किए गए ।

पुलिस टीम
उप निरीक्षक भजराम चौहान,उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी,Cons गोपाल सिंह, सीपीयू,Cons प्रदीप सिंह, सीपीयू,Cons अरविंद नौटियाल, कनखल, जसवीर थाना कनखल

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed