• Tue. Sep 1st, 2026

प्रिंसिपल साहब अपने ऑफिस मे ही खोल लेते है मदिरा का महखाना, नर्सिंग छात्राओं ने मुख्यमंत्री को लिखा शिकायत पत्र,जानिये कहाँ का है मामला?

ByManish Kumar Pal

Aug 23, 2024

NEWS NATIONAL

NNJ/ अभी देश मे ऐसी कई अप्रिय घटनाये सामने सा चुकी है जिन्होंने देश की जनता के जहन मे गुस्सा भर दिया है, कईं रेप के बाद हत्या तो कहीं छेड छाड अब एक और ऐसा ही मामला बिहार के बेतिया से सामने आ चूका है जहाँ

जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य की एक शर्मनाक हरकत देखने को मिली है. प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल की ऑफिस के अंदर ही शराब पीते हुए तस्वीर सामने आ चुकी है.

अब प्राचार्य की इन सब करतूतों की फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत पत्र लिखा है.

बेतिया जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं अपने शराबी प्रभारी प्राचार्य के खौफ में जीने को मजबूर हैं. जिन्होंने सभी फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी भी दी. फिर भी कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि, शिकायत के बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश तो दिया गया लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आहत छात्राएं अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगा रही हैं.

दूसरी और प्राचार्य मनीष जायसवाल का कहाना है कि मेरे विरोधियों ने मेरे खिलाफ साजिश की है. यह पुराना मामला है जिसमें मैं स्पष्टीकरण दे चुका हूं. पूरे फोटो को एडिट करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. प्रिंसिपल के खौफ से छात्राएं कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है.

नर्सिंग की छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य की करतूतों की तस्वीरें दिखाकर विभाग को इसकी जानकारी दी थी. छात्राओं की शिकायत के बाद निदेशक प्रमुख नर्सिंग, डॉ. सुनील कुमार झा ने इस मामले में बेतिया के सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश दिया था. जांच के बाद बेतिया के सीएस ने प्रभारी को दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट भी भेज दी थी. लेकिन, हैरानी की बात है कि इस प्रभारी प्राचार्य पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी है. प्रभारी की इन करतूतों के कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं.

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed