• Tue. Sep 1st, 2026

कोलकत्ता के बाद फिर देश मे एक और बड़ी घटना,गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में क्यों और किसने लगाया कैमरा? सामने आई सच्चाई, 300 से अधिक अश्लील वीडियो बनाये गये,

ByManish Kumar Pal

Aug 31, 2024

News National

मामला आंध्र प्रदेश के गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज का है। यहां के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा मिला है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के करीब 300 प्राइवेट वीडियो लीक हुए हैं। इसके बाद छात्राएं आंदोलन पर उतर गईं।

विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इसी कॉलेज के बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विजय कुमार को पकड़ा है। पुलिस ने विजय का फोन और लैपटॉप भी जब्त किया है। दावा किया जा रहा है कि कैमरे से रिकॉर्ड छात्राओं के वीडियो को बेचा जाता था। जानकारी के मुताबिक, छात्राओं के करीब 300 वीडियो लीक या बेचे जा चुके हैं।

आखिर गर्ल हॉस्टल में कैसे पहुंचा कैमरा?

शर्मनाक बात तो ये है की आरोपी विजय कुमार ने इसमें अपनी गर्लफ्रेंड की मदद ली है। गर्लफ्रेंड की मदद से विजय ने हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगवाया था। बताया जा रहा है कि पहले विजय ने अपनी गर्लफ्रेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद इसी के जरिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करना शुरू किया और गर्ल हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाने के लिए मजबूर किया।

दावा किया जा रहा है कि गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज को एक हफ्ते पहले ही जानकारी दी गई लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्राएं हॉस्टल से बाहर गईं और प्रदर्शन करने लगीं। आरोप है कि मामला हॉस्टल से बाहर से ना जाए, इसके लिए मेन गेट को ही बंद कर दिया गया था लेकिन विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना मिली। सीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह मामला लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। अधिकतर लोगों ने लड़कियों और छात्रों की सुरक्षा का सवाल उठाते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed