• Thu. Jul 23rd, 2026

यहाँ इस जंगल मे चल रही थी रेव पार्टी डांस करती अर्द्धनग्न लड़कियां,और उन पर नकली नोटों की बारिश,इन लोगों कों लिया गया हिरासत मे,

ByManish Kumar Pal

Oct 6, 2024

NEWS NATIONAL

ड्रग्स सप्‍लाई की सूचना पर जब पुलिस रेड डालने पहुंची तो उसके होश उड़ गए। जंगल के बीच एक आलिशान विला में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था।लाउड म्‍यूजिक, डीजे और ड्रग्‍स के नशे में मदहोश छोटे-छोटे कपड़ों में लड़कियां डांस कर रही थीं। वहीं कुछ पुरुष उनपर नोटों की बारिश कर रहे थे।

पुलिस ने 5 लड़कियों सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो लड़कियों पर लुटाए जा रहे नोट भी नकली निकले। पुलिस ने बताया कि लड़कियों को पैसे पर गुजरात से लाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है ताकि इस नेटवर्क के तह तक पहुंचा जा सके।

मामला राजस्थान के उदयपुर का है जहाँ पुलिस को सूचना मिली कि नया खेड़ा के पास जंगल के बीच बने एक विला में रेव पार्टी चल रही है। वहां ड्रग्स का भी सेवन किया जा रहा है। पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर वहां छापा मारा। अंदर से दरवाजा लॉक पाए जाने पर पुलिस ने दीवार कूदकर अंदर एंट्री ली। कमरे में जो चल रहा था, उसे देखने के बाद पुलिस भी थोड़ी देर के लिए ठिठक गई।

कमरे में 5 व्‍यक्ति थे जो शराब पी रहे थे। इसके अलावा 5 लड़कियां अर्द्धनग्न कपड़ों में डांस कर रही थीं। नाचती लड़कियों के ऊपर नोटों की बरसात की जा रही थी। पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला कि जो नोट लड़कियों पर लुटाए जा रहे थे वो नकली नोट थे।

गुजरात से लाई गई थी लड़कियां

छानबीन में पता चला कि गिरफ्तार किए गए पांचों लड़के और लड़कियां गुजरात से ही आए थे। लड़कियों को पैसों पर हायर किया गया था। इतना ही नहीं, युवतियां भी इस बात से अनजान थी कि उनपर नकली नोट उड़ाए जा रहे हैं। वो पैसों के लिए ही नाच रही थीं। पुलिस ने विला के अंदर से लैपटॉप, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स जब्त किये। साथ ही विला के मालिक को भी डिटेन कर लिया है।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed