• Sun. Sep 6th, 2026

देवभूमि उत्तराखंड में अब सभी न्यायिक अफसरों को मिल सकती है ये सुविधा, पुलिस हेडक्वार्टर को भेजा पत्र; आखिर क्या है फैसले की वजह

ByManish Kumar Pal

Apr 24, 2025

NEWS NATIONAL

उत्तराखंड / बता दें की उत्तराखंड में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों को अब सुरक्षा अधिकारी या गनर दिए जा सकते हैं। न्यायिक अधिकारियों की मांग पर शासन द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। राज्य गृह विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर समस्त न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान किए जाने के संबंध में सुस्पष्ट आख्या के साथ प्रस्ताव मांगा गया है।

न्यायिक अधिकारी अपराधियों और अन्य लोगों से उत्पन्न खतरों के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं। निर्णय कई बार हर किसी के लिए सुखद नहीं होते हैं। ऐसे में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग न्यायिक अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों की ओर से परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई थी।
इस संबंध में महानिबंधक उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से भी शासन को पत्र लिखा गया था। न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा दिए जाने का यह मामला वर्ष 2022 से लंबित है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा अधिकारी या गनर दिए जाने के मामले का परीक्षण किया जा रहा है। शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
जिला जज और हाईकोर्ट के जजों को मिलती है सुरक्षा
उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों की संख्या करीब 300 के आसपास है। वर्तमान में उच्च न्यायालय में तैनात न्यायाधिपति और जिला मुख्यालयों में तैनात जिला जज को ही पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाती है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed