• Sun. Sep 6th, 2026

उत्तराखंड मे तीर्थ यात्रियों क़ो लें जा रहा हेलीकाप्टर क्रेश,छः यात्रियों की मौत ओर एक घायल, मुख्य्मंत्री व राज्यपाल ने जताया दुःख,

ByManish Kumar Pal

May 8, 2025

न्यूज़ नेशनल

उत्तराखंड / बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, सुबह 8:40 पर हादसे की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंची हैं। रेस्क्यू आपरेशन चालू है।

यूकाडा के पास थी खरसाली तक के उड़ान की जानकारी

हादसे में चार की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने की। ये सभी खरसाली से गंगोत्री जा रहे थे। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से यमुनोत्री धाम जाने के लिए खरसाली तक की उड़ान भरी थी। 6 यात्रियों को खरसाली में उतारने के बाद ये अन्य यात्रियों को लेकर गंगोत्री के लिए उड़ा। तभी गंगनानी के पास ये हादसा हुआ। उत्तराखंड में हेली सेवाओं का संचालन का जिम्मा देखने वाले विभाग यूकाडा के पास केवल देहरादून से खरसाली तक के उड़ान की ही जानकारी थी। खरसाली से गंगोत्री उड़ान का इस हेलीकॉप्टर का कोई शिड्यूल नहीं था।

घायल का विवरण-

मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।

मृतकों का विवरण-

विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed