• Sun. Jun 7th, 2026

सावधान तेजी से फैल रहा कोरोना उत्‍तराखंड में भी दोहरी चुनौती, कोविड के साथ बढ़ रहे डेंगू के मामले;जानिये कितने मिले कोरोना के नये मामले,

ByManish Kumar Pal

Jun 10, 2025

NEWS NATIONAL

देहरादून / पिछले दो वर्षो मे कोरोना ने दुनिया भर मे वो कोहराम मचाया है जिससे पूरी दुनिया मे जान माल की बड़ी हानि हुई है, किसी ने परिवार के सदस्य खो दिये किसी ने रोजगार, कुल मिलाकर सिर्फ ओर सिर्फ ऐसी हानियाँ हुई जिसकी ना तो कभी भरपाई हो सकती है ओर ना ही उन खुशियों की वापसी जिन्हे लोग अपनों क़ो खोकर शांत हो चुके है,कोरोना अब हर वर्ष एक मुशीबत बनकर वापस लौट रहा है,

स्वास्थ्य विभाग के सामने कोरोना के साथ-साथ डेंगू की दोहरी चुनौती उभरकर सामने आ रही है।शुक्रवार क़ो कोरोना के लगभग सात नए मामले सामने आए हैं, जबकि डेंगू के भी चार नए मरीज मिले हैं।
कोरोना के नए मामलों में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सहसपुर से एक, जबकि ऋषिकेश और रायपुर से तीन-तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं।

अब तक देहरादून जिले में कोरोना के कुल 30 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 22 देहरादून के हैं, एक हरिद्वार से है और सात मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। इसी बीच डेंगू के भी मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए, जिनमें तीन मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एक ग्राफिक एरा अस्पताल में रिपोर्ट हुए हैं।
जिले में अब तक डेंगू के कुल 84 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 49 मरीज देहरादून के हैं और 35 अन्य जिलों या राज्यों से संबंधित हैं। इनमें से 74 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्कता बनाए हुए है और दोनों बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार पुलिस का हरित संकल्प: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण
देवभूमि पर बाहरी राज्यों के स्पा माफियाओं की नजर! धर्म नगरी हरिद्वार में स्पा की आड़ में फैलता कथित देह व्यापार बना चिंता का विषय.. संचालक ओर नेटवर्क से जुड़े अधिकतर तथाकथित हरियाणा व उत्तरप्रदेश के निवासी,
प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed