• Thu. Apr 2nd, 2026

महिला अधिकारों व कानूनी साक्षरता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, 60 महिलाओं ने लिया भाग

ByManish Kumar Pal

Aug 6, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार, बहादराबाद | महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और कानूनी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से “पंचायती रूल एंड जेंडर अवेयरनेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट” एवं प्रगति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 5 व 6 अगस्त 2025 को होटल ड्रीम लैंड, बहादराबाद, हरिद्वार में सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में बहादराबाद ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं समुदाय की कुल 60 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला अधिकारों, बाल सुरक्षा कानूनों, घरेलू हिंसा एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

बाल कल्याण समिति हरिद्वार-देहरादून की पूर्व सदस्य श्रीमती पूजा शर्मा एवं वर्तमान सदस्य श्रीमती नाज ने बाल सुरक्षा कानून, POSH (Protection of Children from Sexual Offences), और बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके अतिरिक्त प्रगति संस्था की सदस्यों रेखा पुंडीर, पुष्पा बिष्ट, एवं शिवांगी नेगी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम (Domestic Violence Act) और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम (POSH Act) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं कैसे इन कानूनों के तहत अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं, और आवश्यकता पड़ने पर किन हेल्पलाइन नंबरों का सहारा लिया जा सकता है।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और डिजिटल दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई गई। समाज में महिलाओं को होने वाली विभिन्न चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की गई और प्रतिभागियों को उनसे निपटने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें कानूनी रूप से समर्थ बनाना था, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

Related Post

भाजपा महिला मोर्चा के विस्तार के साथ हरिद्वार महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा, संगीता प्रजापति बनीं जिला मंत्री
सिडकुल रावली महदूद व राजा बिस्कुट निकट शराब ठेकों पर ओवररेटिंग का बड़ा खेल, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल,आखिर किसके संरक्षण मे खेला जा रहा बड़ा खेल,
घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अभियंता और ठेकेदार से 1.71 करोड़ की वसूली,PMGSY के तहत बनी सड़क में मिली गंभीर खामियां, URRDA ने जारी किए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed