• Thu. Jul 23rd, 2026

रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल को-पायलट्स ने स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

ByManish Kumar Pal

Sep 12, 2025

News National

हरिद्वार, 12 सितम्बर। रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल के को-पायलट्स की ओर से सरकारी कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में शुक्रवार को स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एन. डॉ. निलेशा शर्मा ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ को कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव संबंधी जानकारी दी। इस दौरान गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही रोटरी जिला 3080 द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान की जानकारी भी दी गई तथा छात्राओं को सहमति पत्र वितरित किए गए।
यह कार्यक्रम क्लब की फर्स्ट लेडी एन. रेनू चुग के नेतृत्व में संपन्न हुआ। को-पायलट्स एन. नीलम, एन. सीमा सक्सेना और एन. शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूनम राणा को इस अभियान में सहयोग और अनुमति प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के स्टाफ ने भी रोटरी टीम का गर्मजोशी से स्वागत कर पूरा सहयोग किया।
कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी और सराहनीय बताया।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed