• Sun. Sep 6th, 2026

सीएम धामी का अल्टीमेटम: 31 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सभी सड़कें, मानसून व आपदाओं के चलते हर जिले की सडके हुई है क्षतिग्रस्त,

ByManish Kumar Pal

Oct 2, 2025

NEWS NATIONAL

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) को साफ चेतावनी दी है कि प्रदेश की सभी सड़कों को 31 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त किया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में आपदाओं के चलते लगभग हर जिले की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे आमजन और वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। अब जब मानसून समाप्त हो चुका है, तो सभी विभागों को तेजी से कार्य धरातल पर उतारना होगा।
धामी ने निर्देश दिए कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य प्राथमिकता से किया जाए और तय समयसीमा तक पूरा किया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें मिल रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed