• Sat. Oct 24th, 2026

सिडकुल पुलिस का बड़ा अभियान: दो तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार, जनपद मे नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली एक ओर सफलता,

ByManish Kumar Pal

Oct 2, 2025

NEWS NATIONAL

हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक ओर सफलता हासिल की है। थाना सिडकुल पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 13.93 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और दो तस्करों—आकाश पुत्र लाल निवासी टांडा भागमल, लक्सर (फिलहाल सम्राट मार्केट रावली महदूद, थाना सिडकुल) और मिंटू पुत्र महावीर निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद, थाना सिडकुल—को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियान में जुटी पुलिस टीम….
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, एसआई इंद्रजीत राणा, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और प्रदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जनपद हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लोग पकड़े; ₹17,500 का जुर्माना वसूला.सिडकुल राजा बिस्कुट अंग्रेजी शराब कि दूकान के सामने रोज भरता है शराबीयों का मेला,
अवैध खनन के कारण नवोदय नगर में रातभर ट्रैक्टरों और मशीनों का शोर! चैन से सोना हुआ मुश्किल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग
रोशनाबाद लाइन मैनो द्वारा सरकारी राजस्व को लगाईं जा रही लाखों की चपत? बिजली विभाग की आँखों मे धूल झोंक कर रहे लाखों की हेरा फेरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed