• Sun. Jun 7th, 2026

देवभूमि मे शमशान की पवित्र भूमि पर युवती संग दरिंदो नें कर डाली हैवानियत,किया सामूहिक दुष्कर्म,जानिये कौन है ये दरिंदे

ByManish Kumar Pal

Jun 28, 2023

NEWS NATIONAL

देहरादून टपकेश्वर मंदिर के पास शमशान घाट में एक युवती से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है । इतना ही नही इसके बाद उसकी वीडियो भी बनाई गई और मारपीट की गई,पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से रिक्शा चालक की पहचान की और फिर दूसरे युवक तक भी पहुंच गई।

बता दें की दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के फोन से वीडियो भी हासिल कर ली है। इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि एक युवती ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा आकर रुकी। वह रिक्शा में बैठ गई। रिक्शा चालक उसे श्मशान घाट ले गया। कहने लगा कि थोड़ी देर में वह टपकेश्वर मंदिर की ओर जाएगा।

वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। दोनों ने वहां पर नशा किया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और कपड़े भी फाड़ डाले। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इनमें से एक युवक ने घटना के दौरान वीडियो भी बना ली।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान गौरव ठाकुर उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई। उससे पूछताछ के आधार पर दूसरे युवक रोहित तक भी पुलिस पहुंच गई। रोहित ने घटना के वक्त अपने मोबाइल से वीडियो बनाई थी। उसके फोन से वीडियो हासिल कर ली गई है। रोहित और गौरव कौलागढ़ के रहने वाले हैं। पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। रोहित ऋषिकेश के एक होटल में कुक है और छुट्टी पर घर आया है।

Related Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार पुलिस का हरित संकल्प: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण
देवभूमि पर बाहरी राज्यों के स्पा माफियाओं की नजर! धर्म नगरी हरिद्वार में स्पा की आड़ में फैलता कथित देह व्यापार बना चिंता का विषय.. संचालक ओर नेटवर्क से जुड़े अधिकतर तथाकथित हरियाणा व उत्तरप्रदेश के निवासी,
प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed