• Thu. Jul 23rd, 2026

तंत्र- मंत्र और काला जादू की आढ़ मे लोगों को ठगने वाला यूट्यूबर बाबा गिरफ्तार, जानिये कौन है ये करोड़पति बाबा,

ByManish Kumar Pal

Jul 5, 2023

News National

मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल के एक होटल से इस फर्जी यूट्यूबर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. यह बाबा ऑनलाइन दरबार में तंत्र- मंत्र के माध्यम से लोगों को ठगनें का काम करता था, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ढोंगी बाबा अब तक लगभग 60 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है.यह बाबा लोगों को तंत्र- मंत्र की आड़ मे अपनी ठगी का शिकार बनाता था.

इस ढोंगी बाबा का नाम योगेश मेहता है. जो उज्जैन जिले के बड़नगर का निवासी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश मेहता उज्जैन, रतलाम, मंदसौर सहित कई अन्य शहरों में लोगों से अब तक लगभग 5.50 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है.

दरअसल इस मामले का पता तब चला जब गुना जनपद के मृगवास की रहने वाली पूजा परिहार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि इस फर्जी बाबा ने उनसे म्युचुअल फंड के नाम पर 5.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है. पूजा परिहार ने पुलिस को बताया कि 1 वर्ष पहले उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था. इस वीडियो में बाबा जीवन से संबंधित परेशानियां दूर करने का दावा कर रहा था.

पूजा परिहार के मुताबिक इस वीडियो में एक मोबाइल नंबर दिया गया था. जब उन्होंने उस मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो दूसरी ओर से योगेश मेहता नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया. इस व्यक्ति ने बताया कि वह आई.डी.बी.आई. बैंक में एजेंट है. योगेश ने पूजा को म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए कहा और बहुत जल्द अमीर बनने के सपने दिखाए. उसने पूजा को कहा कि ऐसा लाभ कमाने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा. पूजा ने योगेश को 5.50 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. पूजा का कहना है कि इसके बाद योगेश मेहता ने म्युचुअल फंड में राशि इन्वेस्ट करने की न तो रसीद दी और न ही पॉलिसी दी.

जिसके बाद वह लगभग एक वर्ष तक म्युचुअल फंड की रसीद और पॉलिसी मांगती रही. थक-हारकर एक साल बाद पीड़िता ने मृगवास थाने में आरोपी योगेश के खिलाफ 23 जून को FIR दर्ज कराई. पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो फर्जी यूट्यूब बाबा की ठगी के कई और बड़े मामले सामने आए. पुलिस का कहना है कि यूट्यूब बाबा का कनेक्शन उत्तर प्रदेश से भी है. जो सिम कार्ड योगेश चला रहा था वो किसी अंकित के नाम पर दर्ज था. तीनों मोबाइल नंबरों में से एक नंबर ऐसा था जो उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक चालू था. गिरफ्तारी के वक्त योगेश भोपाल के एक होटल में रह रहा था. जहां से वह तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था. पुलिस ने फर्जी यूट्यूबर योगेश मेहता को होटल से गिरफ्तार कर लिया. पूजा के अलावा योगेश ने बड़ी संख्या में अन्य लोगों को भी झांसे में लेकर ठगा है.

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed