• Thu. Jul 23rd, 2026

ये है दुनिया का सबसे बड़ा जहाज जिसके 2350 तो क्रू सदस्य ही है,जानिये कितने लोगों के साथ उतरेगा समुद्र में ?,

ByManish Kumar Pal

Jul 5, 2023

News National

फिनलैंड के शिपयार्ड में विश्व का सबसे बड़ा जहाज ‘आईकॉन ऑफ दि सीज बनकर तैयार हो गया है। इस साल ट्रायल के तौर पर अक्तूबर महीने में समुद्र में उतरेगा। इससे पहले वंडर ऑफ सीज को विश्व का सबसे बड़ा जहाज होने का तमगा हासिल था। इस दौरान इस पर 5610 यात्री और 2350 क्रू सदस्य होंगे। इसमें समुद्र में मौजूद सबसे बड़ा वाटर पार्क भी होगा। इसमें छह वाटर स्लाइड होंगे। हालांकि यात्रियों के लिए सात पुल और नौ गर्म पानी के पुल भी हैं।

इसका निर्माण फिनलैंड के तुर्कु स्थित मेयर तुर्कु शिपयार्ड में किया गया है। रॉयल कैरीबियन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकारी माइकल बेले ने बताया था कि 26 अक्तूबर से यह क्रूज रॉयल कैरिबियन बेड़े में शामिल होगा। पहला क्रूज है, जो प्राकृतिक गैस और फ्यूल सेल तकनीक से चलेगा।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed