• Sun. Sep 6th, 2026

धर्मनगरी में चोरों के हौसले बुलंद, वरिष्ठ पत्रकार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात,पुलिस ने दिया आस्वासन चोर जल्द होगा पुलिस गिरफ्त मे,

ByManish Kumar Pal

Jun 8, 2026

NEWS NATIONAL 

हरिद्वार (आर सी/संदीप कुमार)।

धर्मनगरी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे पुलिस और प्रशासन के खौफ से बेफिक्र होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला विकास कॉलोनी का है, जहाँ शनिवार देर रात चोरों ने एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार को अपना निशाना बनाया। चोरों ने पत्रकार के ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात वहाँ लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार बसंत कुमार की बाइक शनिवार को उनके कार्यालय के बाहर खड़ी थी। देर रात अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी युवक ने बाकायदा इलाके की रेकी की थी। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक संदिग्ध युवक, जिसने अपना मुंह ढक रखा था, पहले गली में घूमकर माहौल का जायजा लेता है और फिर मौका पाकर बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है।इस चोरी की घटना से स्थानीय निवासियों और मीडिया कर्मियों में रोष है। पीड़ित पत्रकार बसंत कुमार ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed