• Thu. Jul 23rd, 2026

जानिये कौन है ये फ़िल्म निर्माता जिसने हीरोइन बनाने के नाम पर महिला से ऐंठे 27 लाख, पुलिस नें किया गिरफ्तार,

ByManish Kumar Pal

Jul 5, 2023

News National

केरल में एक फिल्म की हीरोइन बनाने का वादा कर एक महिला से 27 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. हर हरकत कथित तौर पर फिल्म के निर्देशक ने ही किया है. मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मलप्पुरम के निवासी शकीर एम. के. को उत्तरी कोझिकोड से गिरफ्तार किया गया.

थ्रिक्काकारा की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने फिल्म निर्माण के लिए वित्तीय संकट का हवाला देते हुए उससे बड़ी रकम ली. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने महिला से कहा कि आर्थिक संकट के कारण शूटिंग अचानक रोकी भी जा सकती है.

शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और उसके मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा. पलारीवट्टोम के इंस्पेक्टर जोसेफ साजन के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने आरोपी का पता लगाने की कोशिश की तथा साइबर प्रकोष्ठ की भी मदद ली गई. आरोपी के कोझीकोड में होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed