• Sun. Sep 6th, 2026

एसडीएम और श्रद्धालु के बीच मारपीट,जानिये किस बात को लेकर बढ़ गया विवाद,

ByManish Kumar Pal

Jul 10, 2023

News National

मध्य प्रदेश  के खंडवा जिले में आने वाले देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, जिस कारण इस मंदिर मे बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए खंडवा जिला प्रशासन द्वारा शनिवार, रविवार और सोमवार को वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है।

मामला खंडवा के ओंकारेश्वर मंदिर का है जहाँ मंदिर के गर्भ गृह मे गलत दिशा से प्रवेश करने से रोकने पर अधिकारी का श्रद्धांलू से विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया की दोनों मे पहले तो हाथापाई हुई फिर मारपीट भी हो गई

जिसके बाद इस मामले में मांधाता पुलिस ने प्रसाशनिक कार्य में बाधा और शासकीय अधिकारी से मारपीट करने के मामले मे सम्बंधित धाराओं में केश दर्ज किया है।वहीं गर्भगृह में अवैध रूप से प्रवेश पर धारा 188 में एक अन्य पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के विरोध में मंदिर के कर्मचारियों ने ड्यूटी न करने की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार मंदिर में रविवार दोपहर सचिन शर्मा निवासी ओंकारेश्वर विपरीत दिशा से अपने पिता के साथ गर्भगृह में प्रवेश कर रहा था, तभी एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी ने उसे रोकने का प्रयास किया। परन्तु वह नहीं माने जिसके बाद एसडीएम नें उसे कालर पकड़कर खींचा ओर थप्पड़ जड़ दिया,जानकारी मिलने पर सचिन के पिता ब्रह्मादत्त शर्मा भी मंदिर पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed