• Tue. Sep 29th, 2026

पाकिस्तान मे जबरन उठा लिया गया तीन हिन्दू बहनो को,फिर जीवन भर के लिए दे दिया गया तीन मुस्लिम युवकों को,

ByManish Kumar Pal

Jul 21, 2023

News National

पाकिस्तान जहाँ हिन्दुओं के साथ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तीन हिन्दू बहनों का अपहरण कर जबरन मुसलमानों से उनका विवाह करा दिया गया।

इन हिन्दू बहनों का विवाह उन्ही लोगों से ही करा दिया गया, जो उनका अपहरण करके लाए थे।पाकिस्तान के एक प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार समूह पाकिस्तान दरेवर इतेहाद के प्रमुख शिव काछी ने जानकारी दी कि सिंध प्रांत के ढरकी इलाके के एक हिन्दू व्यापारी की तीन बेटियों का अपहरण किया गया। हिन्दू व्यापारी लीला राम की बेटियों चांदनी, रोशनी और परमेश कुमारी का पहले अपहरण किया गया और फिर उन्हें जबरन मुसलमान बनाया गया। जबरन धर्मांतरण एक पीर जावेद अहमद कादरी द्वारा किया गया था। बाद में उनकी शादी भी मुस्लिम पुरुषों से कराई गई। उन्होंने कहा कि तीनों बहनों की शादी उन्हीं पुरुषों से हुई थी, जिन्होंने उनका अपहरण किया था।

काछी ने कहा कि उनके संगठन ने कई मंचों पर इसके खिलाफ आवाज उठाई है लेकिन हिन्दू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की समस्या बदस्तूर जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और अधिकारी भी दोषियों को नहीं पकड़ रहे हैं।बल्कि गुप्त रूप से उन्ही का साथ दे रहे हैं,हिन्दुओं के घरों पर हमले भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले सप्ताह डकैतों के एक गिरोह ने सिंध प्रांत के काशमोर इलाके में एक हिंदू मंदिर के साथ-साथ आसपास के हिंदुओं के घरों पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था।

Related Post

रोशनाबाद ग्राम सभा में विकास के दावों की खुली पोल!जगह-जगह गंदगी के अंबार, सफाई व्यवस्था बदहाल—पंचायती विकास के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि पर उठे गंभीर सवाल,
हरिद्वार अधिकारियों का गढ़ ओर रात का अंधेरा, खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल! हेत्तमपुर–नवोदय नगर की नदी में तांडव,
अधिकारियों के गढ़ में डंके की चोट पर खनन!रोशनाबाद से नवोदय नगर और आनेकी-हेतमपुर तक नदी क्षेत्र में बढ़ी हलचल, रात के अंधेरे में आखिर किसके इशारे पर दौड़ रहे खनन से जुड़े वाहन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed