• Fri. Apr 24th, 2026

हरिद्वार आबकारी विभाग से कुछ ही कदमो कि दूरी पर तोड़े जा रहे आबकारी के सारे नियम,रोशनाबाद देशी ठेको पर चौबीस घंटे बिक रही मदिरा खोल रही प्रसाशन कि पोल,

ByManish Kumar Pal

Sep 2, 2023

NEWS NATIONAL

रोशनाबाद देशी शराब का ठेका जो पिछले कई महीनों से चर्चा का विषय बना हुआ हैं,यह एक मात्र ऐसा ठोका हैं जो आबकारी विभाग कि नाक नीचे वो सारे नियम व कानून तोड़ कर ओवर रेटिंग के साथ साथ चौबीस घंटे शराब कि बिक्री कर रहा हैं,
मजे कि बात तो ये हैं कि इस दूकान पर मुख्य सेल्स मैन शासन प्रसाशन के साथ साथ उन सभी लोगों को खुली चुनौती दे रहा हैं जो इस ठेके के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं,
जिस प्रकार सुबह छः बजे से लेकर रात को बारह बजे तक यहाँ बेधड़क व खुले आम देशी शराब कि बिक्री हो रही हैं उससे साफ हो जाता हैं कि निकट बैठे आबकारी विभाग को भी कहीं न कहीं मोटा प्रसाद मिल रहा होगा ,जिस कारण आबकारी विभाग इन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहा हैं,ओर शायद यही एक बड़ा कारण हैं कि यहाँ धड़ल्ले से चौबीस घंटे शराब कि बिक्री होती चली आ रही हैं,

केवरेज करने गये पत्रकार पर भी किया था जानलेवा हमला,

बता दें कि कुछ समय पहले देशी शराब के इस ठेके कि करतूत ज़ब एक पत्रकार नें अपने मोबाइल के कैमरे मे रिकॉर्ड कर ली थीं,तब इसी ठेके के कुछ सैल्समैनो नें बाहर निकल कर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया था,इतना ही नही उसका महंगा मोबाइल भी छीन लिया गया था,

Related Post

मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में विशाल सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने साझा किया ज्ञान,अस्पताल हरिद्वार के यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल द्वारा दी गई अहम जानकारी,
ऑपरेशन प्रहार में सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 शराबियों कों सिडकुल पुलिस ने घेरा,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने का अंजाम,
हरिद्वार एसएसपी का पुलिस प्रशासन मे बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षक व उपनिरीक्षक के तबादले, जानिये किस थाने की मिली जिम्मेदारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed