• Sun. Sep 6th, 2026

मुंबई के इस बंगले में चल रहा था पोर्नोग्राफी का खेल, मुखबिरों ने दी सूचना, दो एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार,

ByManish Kumar Pal

Nov 8, 2023

NEWS NATIONAL

खबर है कि मुंबई पुलिस ने एक मोबाइल एप के जरिए पॉर्न वीडियो फिल्माने और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले लोगा का पर्दफाश किया है।

इस मामले में दो एक्ट्रेसेस और एक एक्टर का भी (Actors Arrested Filming Porn) नाम सामने आया है। खबर है कि पुलिस ने दो एक्ट्रेस और एक एक्टर को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दो महिलाएं जिनकी उम्र 20 और 34 साल है, वहीं लड़के की उम्र 27 साल है। पुलिस का कहना है कि लोग महिलाओं के जरिए लोग ऑडियो और वीडियो को बुक करते थे। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय मुखबिरों के माध्यम से एप के बारे में जानकारी मिली थी। क्योंकि कुछ हफ्ते पहले अंधेरी वेस्ट से बहुत सारी स्ट्रीम शूट की जा रही थीं। पुलिस अंधेरी वेस्ट के चार बंगलों में से एक में चल रही शूटिंग के दौरान छापा मारने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारा तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सेवाएं दी जाती थी

हालांकि इस दौरान सिर्फ अभिनेताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी भी एप के मालिकों और संचालकों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया, ‘एप अपने यूजर्स को इंस्टाग्राम पर सीधे मैसेज के जरिए से उनके स्ट्रीमिंग शेड्यूल के बारे में सूचित करता है। उपयोगकर्ताओं को इन एप के लिए कॉइन खरीदने पड़ते थे, जिसके जरिए वह उस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेट को देखने के लिए खरीद सकता था। उन एक्ट्रेस के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉल जैसी सेवाएं भी दी जाती थीं। इन एक्ट्रेस की एप प्रोफाइल भी थी।’

प्ले स्टोर से हटाया गया एप

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए आगे कहा कि उपयोगकर्ताओं के किए गए पेमेंट में 7500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी शामिल थी। इसके बाद उन्हें स्ट्रीमिंग देखने के लिए एडवांस पेमेंट और कॉल के लिए अलग से पैसों की जरूरत थी। पेमेंट केवल कॉइन्स के जरिए डिडिटल तरीके से किया जाता था। एक बार अगर यूजर के पास एप पहुंच जाता था तो वह महिलाओं की प्रोफाइल भी देख सकते थे। महिलाएं आमतौर पर अपने प्रोफाइल पर कुछ प्रमोशनल वीडियो डालती थीं, जिसके जरिए यूजर उनसे संपर्क कर सकते थे। एप को अब गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ एपल स्टोर से भी हटा दिया गया है।

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed