• Wed. Aug 12th, 2026

हैवान पिता सौतेली बेटी के साथ करता था दुष्कर्म और मां करती थी सहयोग,नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती

ByManish Kumar Pal

Dec 4, 2023

News National

ज़ब सब्र का बाँध टूटता है तब एक नाबालिग लड़की थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत करती है .ओर बताती है कि उसका सौतेला पिता एक साल से उसके साथ गलत काम करता चला आ रहा है इतना ही नही ओरो से भी गलत काम करवाता है. साथ ही सर्कस और आर्केस्ट्रा में डांस करवाता है.
मामला बिहार के पटना में बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. सौतेला पिता ने डरा-धमका अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था. इतना ही नहीं उससे गलत काम भी करवाता था. पीड़िता के शिकायत पुलिस ने सौतेले बाप और मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और मां-पिता को गिरफ्तार कर लिया.

पिता के गलत काम में मां देती है साथ

पीड़िता ने आगे कहा कि बिहटा में एक जादूगर का शो चल रहा है. उसमें भी मुझे काम दिलवाने के नाम पर लाया गया है. वह जैसे-तैसे मौके से भागकर बिहटा थाना आई और पुलिस को सूचना दी है. आरोप है कि सौतेला पिता के गलत काम में उसकी मां उसका साथ देती है. इसी बीच बेटी ने कई बार पिता की गंदी करतूत के बारे में बताई. मगर, मां ने बेटी की बातों को अनसुना कर दी और अपने पति के काम साथ देती रही. हारकर बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

जानिये क्या कहते है इस मामले में थानाध्यक्ष,

बिहटा के थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि नाबालिग एक लड़की सड़क पर हंगामा कर रही है. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची और उससे पूछताछ की. जांच में तो पता चला कि उसका सौतेला बाप उसके साथ गलत काम करता है और मां उसका साथ देती है. इसके बाद पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई. फिर आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed