• Fri. Aug 7th, 2026

दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर बाहर आते ही , पीड़ित महिला की बेटी के साथ कर दी फिर से घिनौनी हरकत , फिर खुद के लिये भी उठा लिया ये भयानक कदम,

ByManish Kumar Pal

Dec 7, 2023

News National

दिल्ली / दुष्कर्म के मामले में पैरोल पर बाहर आने के बाद आरोपित ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की बेटी पर तेजाब फेंक दिया।हालाकी बच्ची ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। लेकिन उसके बाद आरोपित ने खुद भी तेजाब पी लिया।मामला दिल्ली मध्य जिला के आनंद पर्वत इलाके का है जहाँ से ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

तेजाब पीने के बाद आरोपित के पेट में तेज दर्द शुरू होने से वह तुरंत बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आनंद पर्वत थाना पुलिस ने प्रेम सिंह (50) को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ तेजाब फेंकने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ महीने पहले हुआ था मुकदमा दर्ज

डीसीपी मध्य जिला संजय कुमार सेन के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहती है। उनके परिवार में नाबालिग बेटी और अन्य सदस्य हैं। कुछ माह पहले महिला ने प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अदालत में मामला विचाराधीन है।

बच्ची बाल-बाल बच गई

एक सप्ताह पूर्व प्रेम सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसके बाद वह महिला पर मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर उसने महिला की नाबालिग बेटी पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर में उनकी बेटी किसी काम से बाहर निकली थी। तभी आरोपित ने पीछा कर उसपर तेजाब फेंक दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गई। तेजाब उसके कपड़े पर पड़ा। इस कारण वह बच गई। इसके बाद हताश होकर उसने खुद भी तेजाब पी लिया।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed