• Wed. Jul 22nd, 2026

बिजली विभाग द्वारा इन ग्रामीण क्षेत्रों मे की गई बड़ी कार्यवाही,क्षेत्र मे बिजली चोरी कि घटनाओ पर अब लगेगा अंकुश ,

ByManish Kumar Pal

Feb 3, 2024

News National

बहादरा बाद / बता दें कि क्षेत्र मे लगातार बढ़ती बिजली छोटी कि घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिये अब बिजली विभाग भी कमर कस मैदान मे उतर चूका है, हरिद्वार के ग्रामींण क्षेत्रों मे बिजली चोरों कि संख्या लगातार बढ़ रही है, ये वही लोग है, जो रात होते ही हीटर फ्रिज, रोड प्रेस जैसी ज्यादा बिजली खींचने वाले यत्रो का घर मे खूब इस्तेमाल करते है और इनके आने वाले मोटे बिजली बील से बचने के लिये सांय होते ही ये लोग खम्बो पर कटुवे डाल लेते है,और बिजली विभाग कि आँखों मे धूल झोंकने का काम करते है,

बता दें कि बिजली विभाग बहादराबाद द्वारा ऐसे ही लोगों पर अब शिकजा कशने कि तैयारियां कि जा चुकी है जिसके चलते देहरादून विजिलेंस टीम द्वारा क्षेत्र मे आज कार्यवाही कि गई है, बहादरा बाद ब्लॉक मे पड़ने वाले ग्राम गढ़ मीरपुर मे 04, ग्राम अलावलपुर मे 07, ग्राम कासमपुर मे 05 व कुल मिलाकर लगभग 16 लोगो के खिलाफ विद्युत् चोरी कि कार्यवाही कि गई है,

रोशनाबाद मे भी तेजी से बढ़ रही बिजली चोरी

बता दें कि सिडकुल के नजदीक ग्राम रोशनाबाद मे भी हालात अच्छे नही है यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ लगभग 70% किराएदारी के मकानो मे बिजली चोरी कों अंजाम दिया जा रहा है, रोशनाबाद क्षेत्र मे बाहरी राज्यों से आये लोगों द्वारा व्यापार के मकसद से किराएदारी के लिये मकान बनाकर मोटा किराया वसूला जा रहा है, इतना ही नही स्वयं बिजली चोरी कर अपने तमाम किरायेदारो को बिजली फ्री मुहैया कराई जा रही है, जिसकी सीधे सीधे हानि बिजली विभाग को पहुँच रही है,

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed