• Thu. Oct 22nd, 2026

रोशनाबाद मे हो चुकी सड़कों की दुर्दशा, चारों और फटी पड़ी सड़कों पर रोज हो रही दुर्घटनाएं, कौन है इस बिगड़ी हालत का जिम्मेदार,

ByManish Kumar Pal

Feb 5, 2024

News National

रोशनाबाद मे पानी की पाईप लाइन डालने से तीन महीने पहले ही जेसीबी मशीन से सड़के खोड़कर बदहाल कर दी गई है, न तो इनमे पाईप लाइन डली है और न ही अभी कोई आसार नजर आ रहे है, सड़को पर जहाँ देखो बड़े बड़े आरसीसी की फटी सड़कों के बड़े बड़े टुकड़े चारों और फैले है, न तो इनकी कोई सुध लेने को तैयार है और न ही किसी को मालूम है की आखिर कितने समय और ग्रामवासियों को इन टूटी फूटी सड़को से गुजरना पड़ेगा, बता दें की तीन माह मे दो बार इन सड़को को जेसीबी मशीन द्वारा खोद डाला गया है,
यहाँ के हालात इस कदर बिगड़े पड़े है की इन खुदी हुई सड़को पर आये दिन कभी बच्चे घायल हो रहे है तो कभी उम्र दराज लोग चलने से परेशान नजर आ रहे है, इतना ही नही कार और मोटर साइकल जैसे वाहन भी इस सड़को से निकलने से परेशान है,

आखिर क्यों इतना समय लग रहा है इस पाईप लाइन मे,

ज़ब पाईप लाइन बिछाने मे अधिक समय लगना ही था तो फिर तीन माह पहले ही क्यों इन सड़को कों जेसीबी मशीन द्वारा खोद डाला है, और वह भी एक बार नही बल्कि दो बार, जिसका खामियाजा रोज ही ग्राम वासियों कों भुगतना पड़ रहा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed