• Mon. Aug 24th, 2026

जानिये कौन है उत्तराखंड का ये IFS अधिकारी, जिसके घर ईडी को मिला नोटों का गोदाम,

ByManish Kumar Pal

Feb 8, 2024

NEWS / NEWS NATIONAL

देहरादून / फॉरेस्ट लैंड सकैम मामले में उत्तराखंड के आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक का नाम सामने आने पर ईडी ने उनके कैनाल रोड स्थित उनके निवास पर छापेमारी की. आपको बता दें कि देर रात तक ईडी की कार्यवाही उनके घर पर जारी रही, जिसमें भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है,जिसकी अनुमानित संख्या लगभबग 4.5 करोड़ आँकी जा रही है
इसके साथ ही 34 करोड़ की चल अचल संपत्ति के भी डॉक्यूमेंट हाथ लगे हैं.पटनायक के घर पर कैश मिलने के बाद टीम को नोट गिनने के लिए मशीन बुलानी पड़ी, उनके घर से कुछ लिफाफे भी मिले जिसमें कैश थे, जिनमें कुछ आईएफएस अधिकारियों और रेंजरों के नाम लिखे हुए थे.
उत्तराखंड के वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी व वन मुख्यालय से संबद्ध सुशांत पटनायक व पेड़ कटान में आरोपी सेवानिवृत्त प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) किशन चंद के हरिद्वार के आवास पर भी छापा पड़ा था.

Related Post

शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed