• Tue. May 26th, 2026

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा,घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का जाना हाल चाल

ByManish Kumar Pal

Feb 10, 2024

News National

उत्तराखंड हल्द्वानी / मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को सांय हुई उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का भी हाल चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर, उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है।

क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जायेगी। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर समय सजग रहे तथा हर स्थिति में अमन चैन एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहें।

Related Post

अन्य क्षेत्रों के साथ अब प्रसाशनिक भवन के सबसे नजदीक के गाँव रोशनाबाद, नवोदय नगर व हेत्तमपुर भी आये अवैध शराब बिक्री की गिरफ्त मे, कहीं ये शराब माफियाओं की प्रसाशन कों चुनौती तो नही.. आखिर कब होगी यहाँ कार्यवाही.. होगी भी या यूँ ही चलेगा बदस्तूर?
रोशनाबाद के नवोदय नगर में अवैध शराब बिक्री का बढ़ता कारोबार , क्षेत्रवासियों में बढ़ी चिंता. समाज के बीच अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही क्यों नही?
रुड़की में स्पा सेंटरों पर छापेमारी: कार्रवाई या औपचारिकता? अनियमितताओं पर पर्दा, भविष्य में बढ़ सकती हैं गंभीर समस्याएँ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed