• Wed. Aug 26th, 2026

एन जी ओ चलाने वाली हैवान महिला ने 13 साल के बच्चे के साथ कि हैवानियत अधमरा कर कुत्तों के सामने फेंका, अब शुरू हुई पुलिस कार्यवाही, जानिये कहाँ का है मामला,

ByManish Kumar Pal

Feb 16, 2024

NEWS NATIONAL

घर के बाहर खेलने के दौरान शोर मचाने पर महिला ने 13 वर्षीय बच्चे को लोहे की रॉड से पीट दिया। फिर घर में मौजूद कुत्तों के सामने फेंक दिया। दो कुत्तों ने बच्चे को कई जगह से काट डाला।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। सफदरजंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 वर्षीय बच्चा अपने परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहता है और निजी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता है।

बच्चे ने बताया कि वह 10 फरवरी की शाम को घर के पास साइकिल चला रहा था। वह खेलते हुए बी-5 सफदरजंग एन्क्लेव के सामने पहुंचा तो वहां रहने वाली महिला चिल्लाते हुए घर के बाहर आई। उसे जबरन साइकिल से उतारकर घसीटते हुए अपने घर में ले गई। पीड़ित बच्चे की मां का आरोप है कि महिला ने उसे कई थप्पड़ लगाए और लोहे की रॉड से जमकर पीटा। पिटाई के बाद उसने घर में मौजूद 10 से 12 कुत्तों के सामने उसे फेंक दिया। उनमें से दो ने बच्चे को कई जगह काटा।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया

बच्चे ने कुत्तों के हमला करने के दौरान ही परिजनों को फोन किया। इसके बाद उसकी मां मौके पर पहुंची और उसे बचाया। बच्चे की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चे का उपचार किया गया। सफदरजंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के बयान केस दर्ज कर लिया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि महिला एनजीओ चलाती है, जिसके चलते वह अक्सर इलाके में झगड़ा करती है।

Related Post

शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप
ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed