• Sun. Jun 7th, 2026

जल निगम द्वारा उधेड़ तो दी गई रोशनाबाद कि तमाम सडके, अब ठीक कौन करेगा? सैकड़ो चौपहिया वाहन हुए घरों मे कैद, कैसे निकले बाहर?

ByManish Kumar Pal

Feb 21, 2024

NEWS NATIONAL

रोशनाबाद / पिछले 4 माह से रोशनाबाद कि तमाम सडके जल निगम द्वारा पाईप लाइन डालने के लिये उधेड़ दी गई है, बहुत सी सड़को के नीचे पाईप लाइन डाल भी दी गई, लेकिन वे सभी सडके अब चलने योग्य नही रही, मोटर साइकल तो जैसे तैसे निकल जाती है लेकिन ऐसी कई सडके है जिनसे चौपहिया वाहन चलना तो दूर घरों से भी निकलने मे भी असमर्थ है, सड़को पर जगह जगह गड्ढे और बड़े बड़े आर सीसी के टुकड़े नजर आ रहे है, इन सड़को कि हालत ऐसी हो चुकी है कि इन पर अब रोज दुर्घटनाये हो रही है लेकिन न तो कोई इस समस्या के खिलाफ आवाज उठाने कों तैयार है और न ही बोलने को,

जानिये क्या है रोशनाबाद ग्राम पंचायत का दुर्भाग्य, सरकार कितनी जिम्मेदार?

रोशनाबाद एक ग्राम पंचायत है लेकिन इसका सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि यहाँ के लोग न तो कभी अपने ग्राम प्रधान से विकास व योजनाओ का कभी हिसाब मांगते है और न ही सरकार और प्रसाशन को किसी वंचिता से अवगत कराते है, जबकि और ग्रामीण क्षेत्रों कि तरह इस गाँव के नाम कि योजनाओं के प्रस्ताव भी पास होते होंगे,जिसके बाद विकास के लिये स्वछता के लिये गरीबों के लिये सरकार धन भी देती होंगी, फिर क्यों ये गाँव यतीम जैसा जीवन जी रहा है, न तो यहाँ कोई विकास होता है और न ही उन योजनाओ के बारे मे पता चल पता है जो सरकार कि और से पास होती है,अगर सरकार प्रस्ताव के बाद धन देती है तो उसका कम से कम ईमानदारी से हिसाब भी माँगा जाये,
कहीं प्रसाशन और सरकारी अधिकारियों के द्वारा ग्राम सभाओं मे कोई बड़ा खेल तो नही खेला जाता है,

Related Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार पुलिस का हरित संकल्प: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण
देवभूमि पर बाहरी राज्यों के स्पा माफियाओं की नजर! धर्म नगरी हरिद्वार में स्पा की आड़ में फैलता कथित देह व्यापार बना चिंता का विषय.. संचालक ओर नेटवर्क से जुड़े अधिकतर तथाकथित हरियाणा व उत्तरप्रदेश के निवासी,
प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed