• Sun. Sep 6th, 2026

बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही, रोशनाबाद मे बिजली बिल जमा न करने वालों के धड़ाधड़ काटे गये कनेक्शन,

ByManish Kumar Pal

Feb 23, 2024

News National

रोशनाबाद मे जहाँ एक और बिजली चोरी की घटनाये लगातार बढ़ती चली जा रही है तो वही दूसरी और ऐसे लोगों की भी कमो नही जो बिजली तो फूँक रहे है लेकिन बिल का भुगतान करने कों तैयार नही, बता दें की बिजली विभाग के अधिकारियों एस डी ओ बहादरा बाद अमित तोमर, जे ई रामकुमार, मीटर रीडर अमरनाथ, लाइन मैन राहुल, नफिस व मुमशाद द्वारा रोशनाबाद मे ऐसे कईं कनेक्शन काटे गये जिन पर मोटा बिल बकाया चल रहा है,इतना ही नही उन लोगों के मीटर भी उतार लिये गये, हालाकी इस कार्यवाही के चलते लगभग ढाई लाख रूपये बिल के रूप मे जमा किये गये, बाकी रोशनाबाद मे कैम्प लगाकर भुगतान करने का अवसर भी दिया गया है,
जिन लोगों के कनेक्शन काटे गये है और ऐसे अन्य उपभोक्ता जिन पर बिल बकाया चल रहा है वो रोशनाबाद मे 24 फ़रवरी कों प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक लगने वाले कैम्प मे बिल का भुगतान कर सकते है,

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed