• Thu. Jul 23rd, 2026

बारात आने से पहले ही घर वालों को चकमा देकर प्रेमी के संग फुर्र हो गई लड़की,दूल्हा मसलता रह गया हाथ,

ByManish Kumar Pal

Apr 22, 2024

NNJ – NEWS

बारात आने से ठीक एक दिन पहले युवती बहुत खुश थी. दिनभर परिवार के लोगों से दुल्हन मीठी-मीठी बातें करती रहीं. फिर रात के अंधेरे में ज्वेलरी के साथ अपने प्रेमी के साथ भाग गई. दुल्हन के भागने की खबर जब दूल्हे को लगी तो उसने भी अनोखे अंदाज में करारा जवाब दिया. सनसनीखेज मामला यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद कोतवाली इलाके का है.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के कोतवाली क्षेत्र के महमूदाबाद इलाके में शादी के ठीक एक दिन पहले रात के अंधेरे में युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई. इतना ही नहीं, युवती अपने साथ जेवरात भी ले गई. सुबह जब परिजनों को युवती घर पर नहीं मिली तो हड़कंप मच गया. युवती की 18 अप्रैल को बारात आनी थी लेकिन उससे पहले ही परिवार को चकमा देकर युवती अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई.प्रेमी उसके पड़ोस में ही रहता था. परिजनों को युवती के घर से भाग जाने की भनक जब सुबह लगी तो उनके तो होश ही उड़ गए.

हलाकि शुरुआत में अपने स्तर पर दुल्हन को खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. अंत में परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पीड़ित परिवार ने थाने में दी तहरीर में कहा, ‘अरुण नाम का लड़का बहला-फुसलाकर युवती को घर से भगा ले गया है. लड़की घर में रखे जेवरात भी ले गई है.’ पुलिस मामले की जांच कर रही है. कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed