• Sun. Sep 6th, 2026

बहन के देवर पर युवती का आ गया दिल, फिर पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में लिए सात फेरे

ByManish Kumar Pal

Apr 22, 2024

News National

पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव निवसी लड़की का प्रेम प्रसंग झारखंड के गोड्डा जिला के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के निवासी युवक से कई वर्षों से चल रहा था. दोनों प्रेमी युगल विवाह को लेकर रजामंद थे. लेकिन लड़के के पिता दहेज को लेकर दोनों के विवाह के लिए तैयार नहीं थे.

जबकि युवती के परिजन शादी के लिए तैयार थे. जब लड़के के परिजन शादी को लेकर तैयार नहीं हुए तो शनिवार को युवती ने पंजवारा थाना के महिला हेल्प डेस्क में लड़के के परिजनों की शिकायत कर दी. जिसके बाद पुलिस ने पंजवारा चौंक से युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया. थाना लाने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाया. जहां लड़के के पिता ने दहेज को लेकर शादी नहीं होने की बात कही. इस पर दोनों पक्षों से काफी विचार विमर्श के बाद दोनों के परिजनों में शादी करा देने की सहमति बनी. दोनो के परिजनों में सहमति बनते ही रविवार को पंजवारा हॉस्पिटल रोड स्थित शिव मंदिर में परिजनों की उपस्थिति में दोनों प्रेमी युगल का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ.

Related Post

रोशनाबाद सूर्यनगर निवासी व्यक्ति ने बेटे-बहू समेत पांच लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी के यहाँ दी शिकायत, बताया जानमाल का खतरा,
रोशनाबाद-हेत्तमपुर के बीच लगा मेला बना सवालों के घेरे में, बिना NOC और फिटनेस के चल रहे झूले?न कोई सुरक्षा इंतजाम, न फिटनेस का भरोसा—गगनचुंबी झूलों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप
शाम ढलते ही सजता है सट्टे का कथित खेल! रावली महदूद में ‘प्यारे मोहन’ के नाम की चर्चा, युवाओं को जुए के जाल में धकेलने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed