• Sun. Feb 8th, 2026

पानी देने में की देरी तो युवक ने चलायी गोली, बाल-बाल बचा दुकानदार, मामला पहुंचा थाने,

ByManish Kumar Pal

Apr 22, 2024

News National

मनिहारी थाना के मनोहरपुर में रविवार को एक युवक दुकानदार पर गोली चला दी. इस घटना में दुकानदार शिव कुमार गुप्ता व दुकान का स्टाफ बाल-बाल बच गये. ठंडा पानी देने में देरी होने पर गुस्सा में लुटन राय ने गोली चला दिया.

इस घटना के बाद मनोहरपुर चौक के व्यवसायी में भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज आनंद, एसआइ मिंटु सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. दुकानदार के पिता दिवाकर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपने स्टाॅफ के साथ दुकान में थे.

इसी बीच मनोहरपुर के ही लुटन राय पिता ललन राय इनके किराना दुकान पर पहुंचा. ठंडा पानी बोतल की मांग किया. पानी देने में कुछ देर होने पर लुटन राय ने गोली चला दी. हालांकि गोली फ्रीज में लग गया.

बड़ी घटना टल गयी. मनिहारी पुलिस लूटन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. लेकिन वह भाग गया. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना मे शामिल आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Related Post

हरिद्वार मे मिडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की एक विशेष ओर मेहत्तवपूर्ण बैठक का आयोजन, एक जुट विस्वाश के साथ निर्विरोध चुने गये जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा,
पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद,पुलिस व आमजन की तत्परता बनी मिसाल,
पत्रकारिता में लगातार बढ़ती जा रही दलालों की संख्या से गिर रहा पत्रकारिता का स्तर,पत्रकारिता के अस्तित्व के लिए मंडरा रहा बड़ा खतरा,हर गली मुहल्लो मे पोर्टल आईडी लेकर घूम रहे तथाकथित,ना कोई शिक्षा ना कोई योग्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed