• Thu. Jul 23rd, 2026

कौन है महक यादव जो 23 साल कि उम्र में पति को छोड़कर उतर गई देहव्यार के धंधे में, देखते ही देखते बन गई देह के दलालों की सरगना,

ByManish Kumar Pal

Apr 22, 2024

News National

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सेक्स रैकेट गैंग की सरगना महक यादव को धर दबोचा है। गंजबासौदा जैसे छोटे शहर में रहने वाली महक यादव महज 23 साल की उम्र में जुर्म की दुनिया में न सिर्फ कदम रखा बल्कि वह देह के दलालों की सरगना बन बैठी।

महक ने ही युवती को रितुल पांडे के साथ होटल के कमरे में भेजा था। ग्राहक रितुल ने युवती से आपत्तिजनक डिमांड की, लेकिन जब युवती ने आपत्ति जताई तो कस्टमर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इस दौरान युवक ने बॉटल ओपनर से युवती के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर किया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और ज्यादा खून बहने की वजह से उसने दम तोड़ दिया।

बकौल पुलिस जिस युवती की हत्या हुई वह दिल्ली की रहने वाली थी और करीब सात साल पहले उसने अपना घर छोड़ दिया था, जिसके बाद वो देह व्यापार की काली दुनिया में उतर गई। पहले वो दिल्ली और इसके आस-पास के दूसरे राज्यों में यह काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान महक यादव से हुई, जिसके बाद महक ने उसे भोपाल बुलाना शुरू किया। महक भी कुछ साल पहले पति को छोड़कर इसी धंधे में उतर चुकी थी। इन दोनों की मुलाकात भोपाल में एक अधोड़ शख्स से होती है। इसके बाद महक इस शख्स के साथ मिलकर हाईटेक तरीके से गैंग ऑपरेट करने लगते हैं।

फिलहाल पुलिस ने इस मामलें में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया कर लिया है। हत्या के आरोपी ऋतुल और महक समेत सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed