• Thu. May 28th, 2026

जानिये क्या रहा अतीक अहमद के बेटों का परीक्षा परिणाम ! पिता कि मौत के बाद कैसे दी परीक्षाएं?

ByManish Kumar Pal

May 8, 2024

News National

बताओ दें कि माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी. जहां बड़े ने इंटर का एग्जाम दिया था वहीं छोटे ने हाई स्कूल के एग्जाम दिए थे. अब दोनों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

आईसीएसई बोर्ड्स के रिजल्ट 2024 सोमवार को घोषित कर दिए गए. छात्रों में रिजल्ट को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. इंटर के साथ ही हाई स्कूल के रिजल्ट भी घोषित किये गए हैं. इनमें माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों का भी रिजल्‍ट आया. उसके बेटों ने एग्जाम में अच्‍छे खासे मार्क्स पाए हैं. अतीक अहमद के दोनों बेटों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी. बड़े ने इंटर तो छोटे ने हाई स्कूल का एग्जाम दिया था.

प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के दोनों ही बेटों ने परीक्षा उत्त्तीर्ण कर ली है. दोनों को ही सत्तर फीसदी अंक मिले हैं. अतीक के दोनों बेटे अहजान अहमद और अबान अहमद का रिजल्ट आते ही चर्चा शुरू हो गई. दोनों प्रयागराज के सेंट जोसफ कॉलेज में पढ़ते थे. एक साल गैप हो जाने के बाद इस साल दोनों ने परीक्षा दी थी. दोनों के अंक संतोषजनक हैं. दोनों ने ही अपने रिश्तेदार के घर रहकर परीक्षा की तैयारी की थी.

नहीं आए एक दिन स्कूल…
अतीक के दोनों बेटों को पिछले साल ही बोर्ड परीक्षा देनी थी, लेकिन पिता और चाचा की मौत की वजह से वो एग्जाम नहीं दे पाए थे. पिछले साल दोनों को पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह में रखा था. यहां से छूटने के बाद दोनों अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे. वहीं रहकर दोनों ने अपनी परीक्षा की तैयारी की. एकेडमिक सेशन के दौरान दोनों एक बार भी स्कूल नहीं गए थे, लेकिन सेंट जोसफ कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक़, दोनों अपने सारे प्रॉजेक्ट्स समय पर सब्मिट करते थे.

आए इतने नंबर
बात अगर बोर्ड एग्जाम की करें तो आईसीएसई बोर्ड्स को काफी मुश्किल माना जाता है. अतीक के बेटों ने मेहनत की और दोनों ने ही सत्तर फीसदी नंबर से परीक्षा पास की. कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक़, दोनों ने अपनी मेहनत से एग्जाम पास किया है. बता दें कि परीक्षा देने के लिए दोनों ने ऑफलाइन मोड चुना था. दोनों ने सेंटर पर जाकर एग्जाम दिया था.

Related Post

प्रशासनिक भवन के साये में बढ़ता अतिक्रमण बना जनता के गले की फांस, रोज़ाना जाम में फंस रही ज़िंदगियां, सांय 5:30 से 8 बजे तक बिगड जाती है व्यवस्था… आखिर कौन लेगा संज्ञान?
अन्य क्षेत्रों के साथ अब प्रसाशनिक भवन के सबसे नजदीक के गाँव रोशनाबाद, नवोदय नगर व हेत्तमपुर भी आये अवैध शराब बिक्री की गिरफ्त मे, कहीं ये शराब माफियाओं की प्रसाशन कों चुनौती तो नही.. आखिर कब होगी यहाँ कार्यवाही.. होगी भी या यूँ ही चलेगा बदस्तूर?
रोशनाबाद के नवोदय नगर में अवैध शराब बिक्री का बढ़ता कारोबार , क्षेत्रवासियों में बढ़ी चिंता. समाज के बीच अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही क्यों नही?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed