• Thu. Jul 23rd, 2026

जिले के सबसे बड़े अफसर से काम निकालने के लिये 22 साल की लड़की ने साजिश रच बनाएं शारीरिक संबंध, फिर लगाया केस,

ByManish Kumar Pal

May 16, 2024

News National

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईएएस की तैयारी करने आई एक लड़की ने आईएएस अफसर पर बलात्कार का केस दर्ज करा दिया। ऐसे में अफसर को नौकरी चाकरी सब छोड़कर भागना पड़ा, काफी परेशान होकर जब उसने खुद सरेंडर कर दिया तो कोर्ट से भी वह बरी हो गया।

क्योंकि वकील ने यह साबित कर दिया कि युवती को पहले से मालूम था कि वह शादीशुदा है। इसके बावजूद उसने निजी हितों के लिए संबंध बनाए थे।

ये है पूरा मामला

साल 2014 में राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में रहने वाली 22 साल की एक लड़की के साथ उस समय राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे आईएएस अफसर बीबी मोहंती ने संबध बनाए। लड़की दूसरे शहर से आईएएस की तैयारी करने के लिए आई थी और उसे आईएएस बनने के लिए टिप्स देने के नाम पर अफसर से दोस्ती हुई थी। अफसर ने टिप्स देने के नाम पर संबध बनाए और बाद में लड़की ने रेप केस कर दिया। महेश नगर पुलिस अरेस्ट करने पहुंची लेकिन इससे पहले ही अफसर फरार हो गया।

अफसर ने किया खुद सरेंडर

अफसर को निलंबित कर दिया गया, सभी पद छिन गए। पुलिस ने पूरे राजस्थान समेत आसपास के राज्यों में उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद साल 2017 में अफसर ने खुद सरेंडर कर दिया। कोर्ट में अफसर ने कहा कि उसके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया और बाद में उसे जमानत मिल गई।

इस मामले में अब नया मोड़ आया है। दस साल से चल रहे इस केस में अब कोर्ट ने मोहंती को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। मोहंती के वकील भंवर सिंह चौहान ने कोर्ट में दलील दी कि जिस लड़की से रेप किया गया, वह बालिग थी। उसे पता था कि मोहंती शादीशुदा हैं। उसने अपने निजी हितों के लिए मोहंती से दोस्ती की और संबध बनाए। मोहंती के वकील की दलील पर अब कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। लेकिन दस साल में उनका सब कुछ छीन गया है।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed