• Thu. Jul 23rd, 2026

ये खतरनाक दुल्हन अब तक कर चुकी है 35 शादियां , सबके साथ करती रही ‘शर्मनाक काम’ अपने कुछ साथियों के साथ अब चढ़ी पुलिस के हत्थे,

ByManish Kumar Pal

May 23, 2024

News National

पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को बरामद किया है जिसे एक दो नहीं बल्कि अब तक 35 दूल्‍हों से शादी कर चुकी है। शादी करने के बाद वह सभी लोगों के साथ शर्मनाक काम करने के बाद फरार हो जाती है

दुल्हन के साथ ही उसके गैंग के कुल 7 सदस्यों को पुलिस टीम ने पकड़ा है। जिसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है। मामले में दो लोगों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है।

मामला यूपी के अलीगढ़ का है जहाँ पुलिस ने दुल्हन नेहा और पूजा को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से ढाई लाख रुपए के गहने और अन्य सामान भी बरामद किया है। उन्हें पुलिस ने पलवल और खुर्जा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अलीगढ़ के क्वार्सी थाना लाई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

शादी करने के बाद हो गई थीं फरार: दरअसल, पिछले दिनों अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले दो युवकों से शादी करने के बाद दुल्हनें सुहागरात से पहले गहने और नगदी लेकर फरार हो गईं थी। इस मामले में दोनों ने पुलिस से शिकायत की थी।

शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो इस मामले में कई लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली। उसके बाद दुल्हनों की लोकेशन तलस्ते हुए पुलिस उनके पास पहुंची। दुल्‍हन बनी नेहा की लोकेशन पलवल में मिली थी। पलवल पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। उसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई दुल्हन नेहा मेरठ की और पूजा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इनका गिरोह मेरठ और झारखंड सहित कई जगह फैला हुआ है।

35 लोगों से कर चुकी है शादी: पुलिस की पूछताछ में मेरठ की रहने वाली नेहा ने बताया कि अब तक वह 25 लोगों से शादी कर चुकी है। इस धंधे में शामिल उसके गैंग के लोग पहले लड़का तलाशते थे। उसके बाद उसके साथ शादी करवा देते थे।

शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल जाती थी और फिर वहां ससुराल वालों तथा अपने दूल्हे को चकमा देकर वह ज्वेलरी और नगदी रुपए लेकर फरार हो जाती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed