• Thu. Jul 23rd, 2026

रोशनाबाद क्षेत्र मे काबाडियों के गोदामों पर धड़ल्ले से बिक रहा चोरी का सामान,चोरी की योजना बनाते धरे गए ये शातिर,

ByManish Kumar Pal

Jun 7, 2024

न्यूज नेशनल,

सिडकुल क्षेत्र मे ऐसे दर्जनों कबाड़ी गोदाम बनाकर बैठे है जो कुछ भी खरीद सकते है यानि सब कुछ, जो आपके घरो से सामान चोरी हो जाता है वो आप इन कबाड खानो मे पड़ा देख सकते है, लोहा, ताम्बा पीतल जैसे सामान को ये कबाड़ी खरीदकर रातों रात ठिये लगा रहे है, सूत्रों कि अगर माने तो रोशनाबाद क्षेत्र मे ऐसे बहुत से चोर रात के अँधेरे मे घूमते है जो सिर्फ इन काबाडियों के भरोसे घरों मे और घरों के बाहर चोरी कि घटनाओं को अंजाम दे रहे है, केविन केयर, नावोदय नगर के आस पास बैठे काबाडियों पर पहले भी कार्यवाहियाँ हो चुकी है, बावजूद इसके ये अवैध गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नही आ रहे,

बता दें कि सिडकुल पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान मस्जिद मार्ग रोशनाबाद से फिर तीन अभियुक्तों फैसल पुत्र मीरहसन निवासी ग्राम गढ़ मीरपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष,नवाब पुत्र यूनुस निवासी गढ़ मीरपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष व कौशल पुत्र परशुराम निवासी दौलतपुर मोहलिया थाना बांदा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल पता किराएदार राज का मकान डेंसो चौक थाना सिडकुल उम्र 20 वर्ष, को चोरी की योजना बनाते हुये दबोचा गया अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed