• Thu. Jul 23rd, 2026

धर्मनगरी के क्षेत्र मे एक माँ इतनी बेरहम बन गई की उसने अपनी 11 वर्ष के बेटे के सीने पर बैठकर कर दी पिटाई,वीडियो भी बनवाया और कर दिया वायरल, जानिये क्या हैं मामला,

ByManish Kumar Pal

Jul 17, 2024

News National

झबरेड़ा / हिंसा कानून अपराध हैं चाहे वह बाहरी हो या फिर घरेलु, ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला सामने आया हैं जहाँ एक माँ इस कदर निर्दयी बन गई की उसने अपने 11 वर्षीय बेटे की छाती पर बैठ उसकी निर्दयता से पिटाई कर दी,और बाकायदा अपने दूसरे 12 वर्षीय बेटे से उस पुरे घटनाक्रम का वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया,

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने व उपरोक्त वीडियो कस्बा झबरेडा का होने के सम्बन्ध में जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि घरेलु हिंसा करने वाली महिला प्रियंका पत्नी मनोज कुमार निवासी-झबरेडा जिला हरिद्वार जो वर्तमान में झबरेडा में किराये की मकान में रह रही है महिला प्रियंका द्वारा ये वीडियो अपने पति मनोज निवासी देवबंद सहारनपुर उ०प्र० को सेंड किया गया था। महिला का अपने पति मनोज से पिछले 10 वर्षों से विवाद चल रहा है।

महिला के पति मनोज द्वारा उपरोक्त वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था।जिसके बाद चाइल्ड केयर हेल्पलाइन में सूचना दी गई ।अब पुलिस द्वारा दोनों को निर्देशानुसार महिला व उसके पुत्र को CWC समिति रोशनाबाद के सम्मुख पेश किया किया गया जिसमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैl

Related Post

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार,50 हजार रुपये के जाली नोट, लैपटॉप, दो प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद, दो दिन पहले पकड़े गए 52,500 रुपये के नकली नोटों के मामले में मिली बड़ी सफलता,
नवोदय नगर रोशनबाद पुलिस लाइन के बराबर मे चलता अवैध बार, आखिर कौन लोग है जिनके संरक्षण मे चलाया जा रहा अवैध बार, और प्रशासन को दी जा रही चुनौती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed